एनीकट में बह गए पति-पत्नी व बच्ची…महिला का मिला शव…पति व बच्ची की तलाश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंगेली। ग्राम बगबुड़वा के पास आगर नदी स्थित एनीकट के ऊपर से बह रहे पानी को पार रहे पति, पत्नी और बच्ची तेज बहाव के कारण बह गए, इस बीच पुलिस ने लोगों की मदद से महिला के शव को बरामद कर लिया हैं। वहीं पति और बच्ची की तलाश की जा रही है।
पथरिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बगबुड़वा निवासी उत्तरा मरावी (45) अपनी पत्नी रामेश्वरी मरावी (40) व बेटी अन्न्पूर्णा मरावी (9) को लेकर काम से निकला था। इस बीच तीनों आगर नदी में बने एनीकट को पार कर रहे थे। इस दौरान एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। एनीकट को पार करते समय पानी का तेज बहाव था। लिहाजा, उत्तरा उसकी पत्नी व बच्ची के साथ नदी में बह गए। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों ने उनकी पतासाजी की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं, उत्तरा व उसकी बच्ची की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related