विकास उपाध्याय आज दिल्ली पहुँच कर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसुजा के पदभार ग्रहण में हुए सम्मिलित …और छत्तीसगढ़ आने का दिया निमंत्रण

Date:

 

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में विकास उपाध्याय के साथ नेटा डिसुजा वर्षों तक साथ कार्य कर चुकीं हैं

दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय आज सुबह दिल्ली पहुँच कर महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसुजा के पदभार ग्रहण में सम्मिलित हुए। विकास दिल्ली प्रवास के दौरान अन्य राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर कल रायपुर लौटेंगे। ज्ञातव्य हो कि विकास उपाध्याय नेटा डिसुजा के करीबी मित्र हैं और कल उन्होंने फोन कर विकास उपाध्याय को हर परिस्थिति में उनके पदभार ग्रहण के वक्त सम्मिलित होने का निवेदन किया था। नेटा डिसुजा के पदभार ग्रहण के बाद विकास ने कहा, कांग्रेस के पास प्रतिभाशाली नेत्रियों की कोई कमी नहीं है और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने युवाओं का जोश बरकरार है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय की राष्ट्रीय राजनीति में समय के साथ दबदबा बढ़ते जा रहा है। इसलिए कि उनके युवक कांग्रेस में राष्ट्रीय कार्यकारणी में रहते साथियों को महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि विकास उपाध्याय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी में जब महासचिव हुआ करते थे, वर्तमान में नवनियुक्त महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसुजा साथ काम किया करती थीं। तत् पश्चात डिसुजा को महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्य करते कई वर्ष हो गए जो लगातार महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने कार्य करते रहीं हैं। असम चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोगी के रूप में विकास उपाध्याय के साथ वे असम में लगातार लगी रहीं। डिसूजा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद कल उनका विकास उपाध्याय को फोन आया और कहा कि आज पदभार ग्रहण कार्यक्रम है और विकास तुम्हें हर हाल में आना होगा। इसके बाद विकास उपाध्याय आज सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए और उनके इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नेटा डिसुजा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में और भी केन्द्रीय बड़े नेताओं के अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

ज्ञातव्य हो कि सुष्मिता देव पिछले दिनों 15 अगस्त को कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गई थीं। इसके पीछे मूल वजह यह बताया जा रहा है कि सुष्मिता देव किसी भी तरह से राज्यसभा में जाने दबाव डाल रहीं थीं और उनकी अत्यधिक महत्वाकांक्षा ने कांग्रेस छोड़ने मजबूर कर दिया। देखा जाए तो सुष्मिता देव की भूमिका महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने बहुत ज्यादा नहीं रही है। यहाँ तक कि देश के किसी हिस्से में उनके दौरे को याद किया जाए ऐसा कोई वाकया भी संज्ञान में नहीं आता। विकास उपाध्याय ने कहा है नेटा डिसुजा बहुत ही सक्रिय वर्कर हैं और युवक कांग्रेस में भी सचिव के पद पर उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ काम किया करती थीं। डिसुजा के हांथों महिला कांग्रेस की कमान आने के बाद निश्चित तौर पर पूरे देश में महिला एवं छात्राएँ महिला कांग्रेस से जुड़ेंगी। नेटा डिसुजा में यूथ को संगठन के साथ जोड़ने की अपार क्षमताएँ हैं और उनके इस पद में आने के बाद छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी प्रदेशों में महिलाओं की कांग्रेस के प्रति रूझान बढ़ेगा। उन्होंने दिल्ली में आज नेटा डिसुजा से आग्रह किया कि वे जल्द छत्तीसगढ़ के दौरे में आकर संगठनात्मक बैठक लेकर महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की मुहिम की शुरूआत करें। डिसूजा ने विकास के इस आमंत्रण को स्वीकार कर कहा है वे जल्द छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...