उन्होंने कहा, भूपेश बघेल जी गजब के कलाकार हैं! घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के नये टेरिफ में 5-6% की वृद्धि कर करंट दे रहे हैं, वहीं स्टील इंडस्ट्री की दरें 16% घटाकर बड़ी राहत देने में लगे हैं। ये भी गजब रीति-नीति है!
बता दें कि बीते दिनों बिजली कंपनी ने बिजली दर बढ़ा दिया है। विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए औसत दर 6.41 निर्धारित की है, पिछले साल ये दर 5.93 प्रति यूनिट थी, जो पिछले साल की तुलना में 48 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा है। जिसे लेकर बीजेपी बिजली दर में वृद्धि का लगातार विरोध कर रही है
