शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी से इस मामले में पुछताछ करेगी लखनऊ पुलिस, 1 साल पहले हुई थी एफआईआर दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक ओर जहां अपने पति राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के खबरों में बनी हुई है वहीं दूसरी ओर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की पर करोड़ों रुपए की ठगी के आरोप में लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आज लखनऊ पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ करेगी।आरोपी की जांच के लिए लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। वहीं एक और पुलिस की टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। लखनऊ पुलिस जल्द ही शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी से ठगी के मामले में पूछताछ करेगी।बताया जा रहा है कि अगर दोनों दोषी पाए जाते है तो दोनी को गिरफ्तार ​भी किया जा सकता है। आयोसिस वेलनेस सेंटर (Wellness Center) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एक फिटनेस चेन है। शिल्पा खुद इस कंपनी के चेयरमेन हैं, जबकि उनकी मां कंपनी में डारेक्टर हैं।

1 महीने पहले शिल्पा और उनकी मां के लिए जारी हुआ था नोटिस

जानकारी के मुताबिक, हजरतगंज पुलिस ने 1 महीने पहले शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related