BASTAR NEWS: CRPF battalion withdrawn from Sukma; to be deployed here instead
BASTAR NEWS: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को राज्य के नक्सलियों के गढ़ के नाम से जाने वाले सुकमा से पूरी तरह से हटा दिया है.
अब सरकार ने इस बटालियन को मणिपुर भेजने का फैसला लिया है. मणिपुर में इस समय स्थिति ठीक नहीं है. राज्य इस समय जातीय हिंसा से जूझ रहा है.
बता दें कि, CRPF की टीम ने छत्तीसगढ़ की सुरक्षा में बहुत ही जरूरी भूमिका निभाई है.
यह बटालियन पिछले कई सालों से माओवादियों के खात्मे से जुड़े अभियानों में सक्रिय थी. वहीं, माओवादियों के कई ईरादे भी CRPF की बटालियन ने फेल किए हैं.
मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ में माओवाद के खात्मे की घोषणा की गई. जिसके बाद अब टीम को मणिपुर भेजने का फैसला किया गया है.
छत्तीसगढ़ में माओवाद सक्रिय था तो CRPF के पास से 25 से ज्यादा कोबरा बटालियनों की मजबूत पकड़ रही है. वहीं, बस्तर क्षेत्र में इस फोर्स के हटने के बावजूद सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाए रखने के लिए कई दूसरी यूनिट्स मुस्तैद हैं.


