BASTAR YOUTH PROTEST : 44 हजार बेरोजगार, 79 पद… अब सड़क पर उतरे युवा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR YOUTH PROTEST : 44 thousand unemployed, 79 posts… now the youth have taken to the streets!

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बेरोजगारी का मुद्दा अब सड़क पर पहुंच गया है। रोजगार पंजीयन कार्यालय में करीब 44 हजार युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीयन कराया है। वहीं, बस्तर फाइटर्स में सिर्फ 79 पदों पर भर्ती निकाले जाने से युवाओं में नाराजगी है। अपनी मांगों को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया और चक्काजाम करने की कोशिश की।

बस्तरिया राज मोर्चा के बैनर तले युवा जगदलपुर के सिटी मैदान में जुटे और रैली निकालते हुए लालबाग के कुम्हड़ाकोट पहुंचे। यहां नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने की कोशिश की गई, लेकिन अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं की दो प्रमुख मांगें हैं। पहली, बस्तर फाइटर्स के 79 पदों की संख्या बढ़ाई जाए। दूसरी, भर्ती प्रक्रिया को संभाग स्तर पर किया जाए, ताकि बस्तर संभाग के स्थानीय युवा किसी भी जिले के पदों के लिए आवेदन कर सकें।

युवाओं का कहना है कि बस्तर जिले के लिए पद काफी कम हैं, जबकि दूसरे जिलों में ज्यादा पद दिए गए हैं। उनका आरोप है कि पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अभ्यर्थियों ने तीन दिन के भीतर मांगों पर फैसला लेने की बात कही है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, एसडीएम मनीष वर्मा ने कहा कि चक्काजाम की अनुमति नहीं दी गई थी।

अब सवाल है कि 44 हजार बेरोजगारों की चिंता और भर्ती में पद बढ़ाने की मांग पर सरकार क्या कदम उठाती है?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड …

CG WEATHER UPDATE : Cold increases in Chhattisgarh... रायपुर। छत्तीसगढ़...

MILK PRICE HIKE: देवभोग दूध के दाम बढ़े! 

MILK PRICE HIKE: Devbhog milk prices have gone up!     MILK...