CG Patwari Suspension: 34 more Patwaris suspended; 141 in total have faced the axe!
CG PATWARI SUSPENSION: छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल को लेकर प्रशासन ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को 34 और हड़ताली पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही अब तक सस्पेंड किए गए पटवारियों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। हड़ताल खत्म नहीं होने पर प्रशासन ने विभागीय कार्रवाई भी तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 8, जशपुर में 9, कोरबा में 2, मुंगेली में 4 और जांजगीर-चांपा में 4 पटवारियों को निलंबित किया गया है।
इसके अलावा सक्ती में 2, सुकमा में 1 और बीजापुर जिले में 4 पटवारियों पर भी सस्पेंशन की कार्रवाई हुई है। इस तरह एक दिन में कुल 34 पटवारी निलंबित किए गए हैं।
प्रदेशभर में 3,912 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 95 पटवारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है और 336 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई हुई है।
इसके अलावा 186 पटवारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है। प्रदेश में पटवारियों और शासन के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रही है। बातचीत के अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं।


