KANPUR TRAIN ACCIDENT: चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 AC कोच पटरी से उतरे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KANPUR TRAIN ACCIDENT: 4 AC coaches of the Chauri Chaura Express derailed!

 

 

KANPUR TRAIN ACCIDENT: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना हो रही थी तभी ट्रेन के चार AC कोच पटरी से उतर गए।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर बेपटरी हुए कोच थर्ड AC श्रेणी के B4, B5, B6 और B7 बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

एक ही दिन में कानपुर और असम में हुए इन दो रेल हादसों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

हालांकि, दोनों घटनाओं के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related