STRAIT OF HORMUZ: State media claims four oil tankers were targeted
STRAIT OF HORMUZ: ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, पिछले 24 घंटे में होर्मुज़ स्ट्रेट में चार तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है.
ईरानी सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने पिछले 24 घंटे में चार और बीते 10 दिनों में कुल 11 तेल टैंकरों को निशाना बनाया है.
रिपोर्ट के मुताबिक़, इनमें से तीन तेल टैंकरों में अभी आग लगी हुई है.
ईरान का कहना है कि होर्मुज़ स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से से होकर गुज़रने वाला रास्ता ग़ैर-क़ानूनी है. यह रास्ता ओमान के तट के पास से गुज़रता है और अमेरिका इस मार्ग से जाने वाले जहाज़ों को सुरक्षा दे रहा है.
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस समय होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल की मात्रा ईरान के साथ युद्ध शुरू होने से पहले के मुक़ाबले ज़्यादा है.
पिछले कुछ दिनों में तेल की क़ीमतों में भी गिरावट आई है, हालांकि वे अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से काफ़ी ज़्यादा हैं.


