TMC MLA ARREST: एयरपोर्ट से पकड़े गए TMC विधायक परेशराम दास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TMC MLA ARREST: TMC MLA Pareshram Das apprehended at the airport

 

 

TMC MLA ARREST: सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे से पश्चिम बंगाल में TMC के विधायक परेशराम दास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

विधायक पर दुष्कर्म, जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, विधायक काफी समय से फरार चल रहे थे.

बारुईपुर पुलिस की टीम को उनके हवाई अड्डे पर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक विशेष टीम ने सोमवार दोपहर को कोलकाता हवाई अड्डे पर कार्रवाई करते हुए कैनिंग पश्चिम के विधायक परेशराम दास को गिरफ्तार किया. वह मुंबई जाने के लिए विमान पकड़ने पहुंचे थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक लंबे समय से फरार थे. उनकी तलाश की जा रही थी.

गिरफ्तारी के बाद परेशराम दास को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर ले जाया जाएगा. पुलिस के अनुसार, उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस अब इन मामलों में विधायक से पूछताछ करेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related