CHHATTISGARH : रामगोपाल अग्रवाल से मिलकर क्या बोले भूपेश …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : What did Bhupesh say after meeting Ram Gopal Agarwal…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट बातचीत हुई। जेल से बाहर आने के बाद बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल को गलत तरीके से जेल में बंद रखा गया है।

एक मामले में जमानत, फिर भी जेल में

बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिजवी के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामलों में जमानत मिल चुकी है, जबकि बाकी मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। उनका कहना है कि सभी लंबित मामलों में राहत मिलने के बाद ही रिहाई संभव होगी।

ED के आरोप, 9 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ED का आरोप है कि शराब सिंडिकेट से जुटाई गई 860 से 880 करोड़ रुपये की रकम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। एजेंसी ने इस लेनदेन में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका होने का दावा किया है। उनके नियंत्रण में करीब 72 करोड़ रुपये होने का आरोप भी लगाया गया है।

ED ने उनकी दो अचल संपत्तियां भी अस्थायी रूप से कुर्क की हैं, जिनकी कीमत करीब 9.06 करोड़ रुपये बताई गई है।

रिहाई पर अब भी कानूनी अड़चन

5 नवंबर को हाईकोर्ट ने EOW/ACB के एक शराब घोटाला मामले में उन्हें नियमित जमानत दी थी। हालांकि, अन्य मामलों में राहत नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई अटकी हुई है।

फिलहाल ED के आरोप और बचाव पक्ष की दलीलें अदालत में विचाराधीन हैं। अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related