NEHA BORA CONTROVERSY: BJP launches attack over controversial remarks!
NEHA BORA CONTROVERSY: बीजेपी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेहा बोरा पर आरोप लगाया है कि उन्हें हिंदू धर्म और धार्मिक परंपराओं का अपमान किया है।
आरोप है कि नेहा बोरा ने मंदिर के पुजारियों और ब्राह्मण महिलाओं को लेकर जो बात कही है वह ठीक नहीं है और ऐसी बातों को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेहा बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पहले कहा था कि ‘सुरक्षा बहुत जरूरी है और यह सुरक्षा खास तौर पर ब्राह्मणवादी व्यवस्था से चाहिए।
यह एक ऐसी व्यवस्था है जो मानती है कि गरीब, शोषित, जानवर और महिलाएं, ये सभी दमन और दुर्व्यवहार के ही लायक हैं। इसी व्यवस्था के तहत ब्राह्मण महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।’
बोरा ने जनवरी 2018 के एक मामले का जिक्र किया, जिसने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन खड़े कर दिए थे। उस मामले में, जम्मू-कश्मीर के खानाबदोश बकरवाल समुदाय की आठ साल की एक बच्ची को गांव के एक मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
जून 2019 में एक विशेष अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया और तीन आरोपियों, जिनमें मंदिर का देखभाल करने वाला सांझी राम भी शामिल था, उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।
बोरा की इन टिप्पणियों की सोशल मीडिया पर भी आलोचना हुई, क्योंकि उन्होंने एक पूरे समुदाय पर बहुत व्यापक और सामान्य आरोप लगाए थे।
स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा ने पुजारियों को लेकर विवादित बयान दिया।
बीजेपी ने कहा कि नेहा बोरा की बातें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों जैसी ही हैं और उनका बयान सनातन धर्म के खिलाफ एक वैचारिक अभियान को दर्शाता है।


