IDBI BANK STRIKE: Thousands of IDBI Bank employees to go on a two-day strike!
IDBI BANK STRIKE: देश के बड़े बैंकों में शामिल IDBI बैंक के कर्मचारियों ने आज यानी 2 नवंबर और 3 नवंबर को होने वाली हड़ताल में देश भर के 10,000 से ज्यादा बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हो रहे हैं.
दो दिन पहले ही बैंक प्रबंधन ने अपने ग्राहकों के लिए पहले ही एक एडवाइजरी जारी कर दी थी..
बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ IDBI ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज’ ने इस हड़ताल को बुलाया है. दरअसल, सरकार IDBI बैंक की कमान कनाडा के फेयरफैक्स ग्रुप (Fairfax Group) को सौंपने की तैयारी कर रही है.
यूनियन ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन से निजीकरण की इस प्रक्रिया को तुरंत वापस लेने की मांग की है. कर्मचारियों ने बैंक की कीमत यानी वैल्यूएशन तय करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि बैंक को बेचने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की भारी कमी है.
कर्मचारियों का गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि जब बैंक अच्छी कमाई कर रहा है, तो उसे बेचा क्यों जा रहा है.
कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब बैंक की माली हालत इतनी मजबूत हो चुकी है, तो इसे निजी हाथों में सौंपने का कोई तुक नहीं बनता.
हड़ताल की वजह से बैंक की शाखाओं में होने वाले कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है. हालांकि, किस ब्रांच में कितना असर होगा, ये वहां हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या पर निर्भर करेगा.
अगर आप चेक जमा करने, केवाईसी दस्तावेज देने या खाते से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने के लिए ब्रांच जाते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. राहत की बात ये है कि डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से काम करती रहेंगी.
बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे कैश की जरूरत होने पर पहले ही पैसे निकाल लें और अपने मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग को एक्टिव रखें.


