NOEL TATA RETIREMENT: Noel Tata to retire from the position of Chairman,
NOEL TATA RETIREMENT: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ‘ट्रेंट लिमिटेड’ के बोर्ड ने 29 अक्टूबर, गुरुवार को शेयर बाजारों को सूचित किया कि नोएल एन. टाटा 11 नवंबर 2026 को कार्यकाल समाप्त होने पर ट्रेंट के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
ट्रेंट में उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय टाटा ग्रुप की गवर्नेंस दिशानिर्देशों के तहत लिया गया है।
ट्रेंट के बोर्ड ने पिछले 29 वर्षों में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में नोएल टाटा के योगदान की तारीफ की। उनके लीडरशिप में ट्रेंट ने भारत के रिटेल और फैशन सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।
नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद कंपनी की जिम्मेदारी नए लोगों को सौंपी जाएगी। साथ ही, बोर्ड में दो नए डायरेक्टर्स को जोड़ा गया है। नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद बहराम वकील 12 नवंबर 2026 से ट्रेंट के चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बोर्ड ने राजीव दुबे को 30 अक्टूबर से गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। राजीव दुबे के पास टाटा मोटर्स और आदित्य बिड़ला ग्रुप सहित विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है
इसके अलावा कल्पना मर्चेंट को 30 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2029 तक तीन वर्षों की अवधि के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके पास विधि क्षेत्र में 45 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
