CHHATTISGARH: स्मृति ईरानी का दो टूक, सांसद-विधायकों के काम तुरंत करें! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Smriti Irani’s blunt directive—attend to the work of MPs and MLAs immediately!

 

 

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने सोमवार को  विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

इन बैठकों में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, जनप्रतिनिधियों की शिकायतों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ने स्पष्ट शब्दो में कहा कि सांसदों और विधायकों से जुड़े कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के काम लंबित रहने से सरकार और संगठन को लेकर जनता के बीच गलत संदेश जाने की बात भी कही गई।

स्मृति ईरानी ने मंत्रियों को अपने विभागों के कामकाज के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए।

मंत्रियों से यह भी कहा गया कि सांसदों और विधायकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और उनकी ओर से उठाए गए मामलों का समय पर निराकरण करें।

स्मृति ईरानी ने मंत्रियों से अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का नियमित दौरा करने और वहां की स्थिति की समीक्षा करने पर जोर दिया गया है।

इससे पहले समीक्षा बैठक को लेकर सामने आई जानकारी में भी मंत्रियों से प्रभार वाले जिलों में सक्रियता, नियमित प्रवास और स्थानीय समस्याओं की समीक्षा का हिसाब लिए जाने की बात सामने आई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related