BILASPUR CRIME: तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME: Havoc caused by speeding; young man on bike injured after being hit by a car!

 

 

BILASPUR CRIME: बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में युवक के बाएं पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में सरकंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अन्नपूर्णा कॉलोनी, गणेश नगर निवासी एक युवक डीपी कॉलेज में एमए का छात्र है। उसने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उसका बड़ा भाई समीर खान अपनी सीटी-100 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AW 2894 से स्वर्णिमा एरा में काम करने जा रहा था। इसी दौरान गीतांजलि सिटी के पास सरकंडा क्षेत्र में कार क्रमांक CG 10 BE 1235 के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दाहिनी ओर से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से समीर खान के बाएं पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जबकि मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को उपचार के लिए बिलासपुर के प्रथम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल भाई के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह 13 अक्टूबर 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा सका। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।मामले मे वैधानिक कार्रवाई की जायेगी!

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : DMF के 1.32 करोड़ पर FIR का आदेश!

CHHATTISGARH : FIR ordered on DMF's Rs 1.32 crore! सरगुजा।...

BILASPUR SCHOOL PROTEST : छात्र फिर पहुंचे कलेक्ट्रेट!

BILASPUR SCHOOL PROTEST : Students again reached the Collectorate! बिलासपुर।...