CHHATTISGARH : NEET काउंसिलिंग में 431 सीटें खाली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 431 seats vacant in NEET counselling

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में NEET UG काउंसिलिंग के तीसरे चरण यानी मॉप-अप राउंड की आवंटन सूची जारी हो गई है। इसके बाद MBBS और BDS में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम मौका है। प्रदेश में अभी कुल 431 सीटें खाली हैं, जिनमें MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें शामिल हैं।

15 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

तीसरे चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। दस्तावेजों का सत्यापन 15 अक्टूबर शाम 4 बजे तक और संबंधित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक पूरी करनी होगी।

अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर खुद पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। अवकाश के दिनों में भी संबंधित केंद्र खुले रहेंगे, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

कॉलेज के हिसाब से होगा सत्यापन

सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में आवंटित सीटों के लिए दस्तावेजों की जांच संबंधित कॉलेज में होगी। निजी मेडिकल कॉलेजों के अभ्यर्थियों का सत्यापन नवा रायपुर के उपरवारा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान भवन में किया जाएगा। निजी डेंटल कॉलेजों के अभ्यर्थियों को शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में दस्तावेज दिखाने होंगे।

सीट छोड़ने पर लग सकता है झटका

सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश नहीं लेने या दाखिले के बाद सीट छोड़ने पर नियमों के अनुसार सिक्योरिटी या पंजीयन राशि जब्त हो सकती है। ऐसे अभ्यर्थी आगे की काउंसिलिंग से भी बाहर हो सकते हैं।

अभ्यर्थी जरूरी दिशा-निर्देश चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related