Raipur Congress: Congress registers objection regarding permission for the protest!
RAIPUR CONGRESS: राजधानी रायपुर में कांग्रेस भवन के पास प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है।
मामला बीजेपी महिला मोर्चा के राजीव भवन घेराव और इससे पहले भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच हुए विवाद से जुड़ा है।
इससे पहले भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। विवाद के बाद कांग्रेस नेताओं ने खम्हारडीह थाने के बाहर धरना दिया था। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस भवन के आसपास प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने को लेकर सहमति बनने की बात सामने आई थी।
कांग्रेस का कहना है कि पूर्व में बनी सहमति के बावजूद राजीव भवन के घेराव और आसपास प्रदर्शन को लेकर स्थिति सामने आई है। इसी को लेकर पार्टी ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से किसी प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।
