BASTAR EXCISE DEPARTMENT: 8.28 लाख की अवैध गोवा शराब और वाहन जब्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR EXCISE DEPARTMENT: Illicit Goa liquor worth ₹8.28 lakh and a vehicle seized!

 

BASTAR EXCISE DEPARTMENT: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सोनारपाल के पास आबकारी विभाग की टीम ने जांच के दौरान मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित गोवा ब्रांड की विदेशी शराब की 20 पेटियां जब्त की।

इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

आबकारी विभाग के जगदलपुर वृत्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटा एरिया वाहन से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है।

वहीं, शराब परिवहन में इस्तेमाल वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह शराब और वाहन सहित कुल 8 लाख 28 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।

इस मामले में दुर्ग जिले के सुपेला, शास्त्री नगर निवासी 33 वर्षीय देवेंद्र कुमार जांगड़े को आरोपी बनाया गया है। वहीं जोगेन्दर कश्यप उर्फ जोगी फरार है। आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related