BHILAI CRIME NEWS: कबाड़ी गोदाम में मिलीं BSP की रेल पटरियां! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI CRIME NEWS: BSP railway tracks found at scrap warehouse!

 

 

BHILAI CRIME NEWS: भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कबाड़ी गोदाम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने सुरेश पांडे के कबाड़ी गोदाम में दबिश देते हुए गोदाम परिसर में खड़े एक ट्रेलर में बड़ी मात्रा में रेल पटरियां, एंगल और लोहे की छड़ें बरामद होने की जानकारी सामने आई है.

इन रेल पटरियों को भिलाई इस्पात संयंत्र का बताया जा रहा है.दरअसल पुलिस को आशंका है कि पटरियों को BSP से लाकर कबाड़ी गोदाम में कटवाने की तैयारी की जा रही थी.

हालांकि, यह स्क्रैप किस प्रक्रिया के तहत गोदाम तक पहुंचा, इसका स्वामित्व किसके पास है और इसे काटने के लिए वैध अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस ने पटरियों से जुड़े परिवहन और स्वामित्व के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

गोदाम संचालक सुरेश सिंह फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है.

साथ ही स्क्रैप के सोर्स और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि बरामद रेल पटरियां BSP से किस तरह गोदाम तक पहुंचीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related