INDIGO FLIGHT: Fire breaks out after power bank explodes on board; emergency landing!
INDIGO FLIGHT: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में एक यात्री का पावर बैंक के फटने से हुए ब्लास्ट के कारण यात्री के बैग में आग लग गई और विमान के अंदर धुआं फैल गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट किया, जहाँ उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
घटना के दौरान विमान के भीतर का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में यात्री घबराकर ‘फायर-फायर’ चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अन्य यात्रियों ने तुरंत सतर्क होकर ओवरहेड बिन से सामान हटाया और आग बुझाने में जुट गए।
केबिन क्रू ने भी तुरंत तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि विमान में आग लगने की घटना का पता चलते ही केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया था।
एयरलाइन ने यह भी जानकारी दी कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य यानी चेन्नई पहुँचाने के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई थी।
