CJP Press Conference: Why is the government shielding Gyanesh Kumar? Protests to be held nationwide!
CJP PC : दिल्ली में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने हिरासत से रिहा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। हमने दिल्ली पुलिस का अमानवीय चेहरा देखा। उन्होंने सरकार पर CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का गंभीर आरोप लगाया।
सौरव दास ने दावा किया कि RSS भी सरकार पर ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रेशर बना रहा है। RSS का कहना है कि ज्ञानेश कुमार की वजह से सत्ता चली जाएगी। सौरव दास ने पूछा कि क्या ज्ञानेश कुमार को पता है कि बीजेपी शासित राज्यों में कैसे इलेक्शन कराए गए ? क्या उनके पास ऐसी कोई जानकारी है जिसकी वजह से आप इतनी फोर्स दिल्ली में लगाकर सबको नजरबंद कर रहे हो ? आखिरी बार 1975 में ऐसे हालात देखे थे।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जिन भी राजनीतिक पार्टियों और छात्र संगठनों ने CJP का साथ दिया, उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, जिन्होंने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। उनका दिल से धन्यवाद।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक बार फिर साफ किया कि उनका प्रदर्शन (CJP Protest) जारी है और जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक जारी रहेगा। आज भी CJP के प्रोटेस्टर्स जंतर-मंतर की ओर जा रहे हैं, उनके साथ बर्बरता की जा रही है और उन्हें डिटेन किया जा रहा है।
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि इस लड़ाई में सब लोग एक हैं। राजनीतिक पार्टियों को एक होना चाहिए। वोट देने का अधिकार अगर किसी का चला जाए तो वो किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। सौरव दास ने कहा कि अब प्रोटेस्ट सिर्फ दिल्ली में नहीं होगा, देशभर में प्रोटेस्ट होंगे। देश का युवा जाग चुका है और वो जवाबदेही चाहता है।
