BILASPUR CENTRAL JAIL: 21 life-term convicts released from the central jail!
BILASPUR CENTRAL JAIL: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा काट रहे कैदियों को रिहा कर दिया गया है।
रिहा होने वाले इन कैदियों में 20 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इन सभी कैदियों ने अपनी सजा के 14 साल या उससे अधिक का लंबा समय जेल में पूरा कर लिया था।
कैदियों को उनके अच्छे व्यवहार, सुधरे हुए आचरण और नियमों के पालन के आधार पर रिहा किया गया है।
जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की विशेष पहल पर यह बड़ा और मानवीय फैसला लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य कैदियों को सजा के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें एक नई जिंदगी की शुरुआत करने का अवसर देना है।
प्रशासन की इस पहल का मकसद कैदियों का पुनर्वास करना है ताकि वे समाज में एक सामान्य नागरिक की तरह अपनी जिंदगी जी सकें।
