CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी बैठक सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Executive committee meeting of the Chhattisgarh State Child Welfare Council concludes under the chairmanship of MP Brijmohan Agrawal.

 

रायपुर, 7 अक्टूबर: रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को परिषद की राज्य कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संस्था के आय-व्यय, आगामी योजनाओं, बजट और संचालित बाल देखरेख गृहों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विशेष व जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने संस्थाओं में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, शिक्षा और पुनर्वास कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने परिषद को सामाजिक सरोकारों का दायरा बढ़ाते हुए वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए एक सर्वसुविधायुक्त ‘डे-केयर सेंटर’ शुरू करने का सुझाव भी दिया।

बैठक में तय एजेंडे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) के आयोजन हेतु दीपावली के बाद की तिथि व समय तय करने का अधिकार परिषद के महासचिव को सौंपा गया।

परिषद के विभिन्न प्रकल्पों में रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए उन पर शीघ्र नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों और मिशन वात्सल्य के तहत ‘खुला आश्रय बालक गृह’ के अनुदान प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वाणी वाचन एवं बहु-प्रशिक्षण केंद्र के संचालन तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से सीएसआर (CSR) मद के तहत मिलने वाले सहयोग के प्रस्ताव की भी प्रगति जांची गई।

बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेजे एक्ट के अंतर्गत संचालित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बालगृह (बालक/बालिका) तथा कोंडागांव स्थित बालगृह (बालिका) की कार्यप्रणाली का प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष रखा गया।

बैठक के पश्चात अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने ‘शिक्षा का मंदिर’ और ‘स्पीच थेरेपी सेंटर’ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां थेरेपी ले रहे बच्चों की प्रगति की जानकारी ली और परिषद के सेवाभावी प्रयासों की सराहना की।

 

बैठक का संचालन महासचिव  चंद्रेश शाह ने किया एवं आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने किया।

इस अवसर पर परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष  इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल,  भूपेंद्र कोटडिया, महासमुंद से कार्यकारिणी सदस्य  विश्वनाथ पाणिग्रही,  सहित परिषद द्वारा संचालित सभी संस्थाओं के अधीक्षक एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related