KAMDHENU UNIVERSITY : कामधेनु यूनिवर्सिटी की भर्ती पर राजभवन की रोक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KAMDHENU UNIVERSITY : Raj Bhavan bans recruitment in Kamdhenu University!

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में शैक्षणिक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर राजभवन ने बड़ा कदम उठाया है। 1 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत भर्ती, नियुक्ति और इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

मामले में भर्ती प्रक्रिया के साथ विश्वविद्यालय के भवन निर्माण और रखरखाव कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों का भी संज्ञान लिया गया है। राजभवन ने इन मामलों में चल रही जांच की प्रगति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

FRANCE STUDENT PROTEST : फ्रांस में छात्र सड़कों पर, 400 स्कूल बंद!

भर्ती को लेकर आरक्षण रोस्टर, बैकलॉग पद, स्थानीय शिक्षकों की पदोन्नति, वेतन संरक्षण और स्वीकृत पदों से अधिक पदों पर विज्ञापन जैसे मुद्दों पर शिकायतें सामने आई थीं। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 130 शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी।

इससे पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम की ओर से भी शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच और जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए गए थे। वहीं स्थानीय विधायक की ओर से भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्यपाल को शिकायत भेजे जाने की जानकारी सामने आई थी।

अब राजभवन के आदेश के बाद अगले आदेश तक भर्ती से जुड़ी आगे की कार्रवाई पर ब्रेक लगा रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related