AGRA-ALIGARH HIGHWAY ACCIDENT: डंपर-कंटेनर की टक्कर से लगी आग, दो की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Agra-Aligarh Highway Accident: Fire breaks out after dumper-container collision; two dead!

 

 

AGRA-ALIGARH HIGHWAY ACCIDENT: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली में अलीगढ़ हाईवे पर डंपर और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

हादसे की खबर मिलते ही हाथरस और आगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात संभाला और दमकल विभाग को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। कंटेनर और डंपर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस हादसे में एक बाइक सवार भी फंस गया, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, डंपर अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी टक्कर हो गई।

डंपर के पीछे बाइक से आ रहे दो युवक भी हादसे की चपेट में आ गए। दोनों बाइक समेत सड़क किनारे पहुंच गए. कंटेनर चालक कूदकर बाहर निकल गया, लेकिन डंपर चालक और क्लीनर आग में फंस गए।

दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायल बाइक सवारों की पहचान सुमित सिंह और सीटू निवासी नगला जालिम, खंदौली के रूप में हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related