Bastar Olympics 2026: Registration starts today; athletes to take the field from November!
BASTAR OLYMPICS 2026: बस्तर ओलंपिक 2026 के तीसरे संस्करण के लिए 1 अक्टूबर से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक खिलाड़ी 30 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय आयोजन नवंबर में किए जाएंगे, जिसमें प्रतिभागी 11 अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
इसके जरिए स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
बस्तर ओलंपिक में इस बार कुल 11 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतिभागी अपनी रुचि और खेल क्षमता के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। ब्लॉक स्तर से शुरू होने वाले आयोजन के जरिए ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
बस्तर ओलंपिक 2026 का उद्देश्य बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाता है।
आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का भी माध्यम बन रहा है।
