Pentagon Data Breach : Pentagon data breached! Data on 3 million people exposed
रायपुर डेस्क। अमेरिका के पेंटागन के एक बड़े पर्सनल डेटा सिस्टम में साइबर सेंध का मामला सामने आया है। Defense Manpower Data Center यानी DMDC के सिस्टम में अक्टूबर 2025 से जुलाई 2026 तक अनधिकृत यूजर्स की पहुंच रही।
इस दौरान 27.6 लाख जीवित और 2.94 लाख मृत लोगों का डेटा प्रभावित हुआ। इसमें नाम, Social Security Number, जन्मतिथि, संपर्क जानकारी और सैन्य या नौकरी से जुड़ी डिटेल्स शामिल थीं। डेटा अनइनक्रिप्टेड होने की बात भी सामने आई है।
RAJYA SABHA ELECTION 2026 : राज्यसभा की रेस में स्मृति ईरानी! BJP में मंथन तेज
DMDC ने जुलाई में खामी का पता लगने के बाद सिस्टम को पैच किया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक डेटा के गलत इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला है। प्रभावित लोगों को एक साल की क्रेडिट मॉनिटरिंग और आइडेंटिटी प्रोटेक्शन की सुविधा दी जा रही है।
DMDC अमेरिकी रक्षा विभाग के बड़े पर्सनल रिकॉर्ड सिस्टमों में से एक है, जिसमें सैन्यकर्मी, रिजर्व, सिविलियन कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्टर, रिटायर्ड, वेटरन और सैन्य परिवारों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। एजेंसी के पास 6 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि संवेदनशील डेटा वाले सिस्टम में अनधिकृत पहुंच इतने लंबे समय तक कैसे बनी रही। जांच जारी है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डेटा तक पहुंच बनाने वालों की पहचान और उनका मकसद क्या था।
