PM MODI GEN Z : PM Modi’s Bhajan Clubbing with Gen-Z
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हुए ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं के साथ भजन सुने और खंजरी बजाकर ताल में शामिल हुए।
मौका था पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती का। खास बात यह रही कि पारंपरिक भजनों को युवाओं के आधुनिक, कॉन्सर्ट जैसे अंदाज वाले कार्यक्रम के साथ पेश किया गया।
DR SANJAY K DWIVEDI : 150+ शोध-पत्र, 1000+ किसान कार्यक्रम! डॉ. द्विवेदी को ‘कृषि रत्न’
‘भजन क्लबिंग’ ऐसा प्रारूप है जिसमें युवा एक साथ भजन और भक्ति संगीत का आनंद लेते हैं। PM मोदी जनवरी की ‘मन की बात’ में भी इस ट्रेंड का जिक्र कर चुके हैं और इसे आध्यात्मिकता, संस्कृति और आधुनिकता के मेल के तौर पर बताया था।
जुलाई में मेलबर्न में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम के दौरान भी PM मोदी ने Gen-Z के बीच बढ़ रहे ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड का उल्लेख किया था।
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में युवाओं की मौजूदगी और PM मोदी की भागीदारी ने इसे खास बना दिया।
