DR SANJAY K DWIVEDI : 150+ शोध-पत्र, 1000+ किसान कार्यक्रम! डॉ. द्विवेदी को ‘कृषि रत्न’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DR SANJAY K DWIVEDI : 150+ research papers, 1000+ farmer events! Dr. Dwivedi awarded the Krishi Ratna.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं उद्यानशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मणिशंकर शर्मा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कृषि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘कृषि रत्न सम्मान–2026’ इस वर्ष इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक डॉ. संजय के. द्विवेदी को प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें कृषि शिक्षा, अनुसंधान, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार तथा किसान हित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. द्विवेदी ने शस्य विज्ञान के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से शोध एवं अध्यापन के साथ किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों को पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. द्विवेदी के वैज्ञानिक योगदान का दायरा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तृत है। उन्होंने 150 से अधिक शोध-पत्रों, पुस्तकों, अध्यायों एवं तकनीकी प्रकाशनों के माध्यम से कृषि विज्ञान के क्षेत्र में योगदान दिया है। उन्हें श्रेष्ठ वैज्ञानिक, युवा वैज्ञानिक एवं श्रेष्ठ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना केंद्र सहित 15 से अधिक प्रतिष्ठित सम्मान, छात्रवृत्तियाँ एवं प्रशस्तियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।

जलवायु-अनुकूल एवं आधुनिक कृषि, जल प्रबंधन, बूंद-बूंद सिंचाई तथा जलवायु-सहनीय कृषि पद्धतियों के क्षेत्र में उनके शोध कार्य उल्लेखनीय हैं। पिछले लगभग 15 वर्षों में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में 1,000 से अधिक प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों, किसान मेलों, क्षेत्रीय प्रदर्शन दिवसों तथा दूरदर्शन-आकाशवाणी वार्ताओं के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार में योगदान दिया है।

डॉ. द्विवेदी ने 50 से अधिक स्नातकोत्तर एवं शोध विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अलसी अनुसंधान, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं तकनीकी प्रसार के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related