RAIPUR GANESH JHANKI : बारिश ने पलटा प्लान! झांकियों की तारीख बदली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR GANESH JHANKI : Rain upsets plans, tableau dates changed

रायपुर। गणेश विसर्जन के बीच झांकियों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लगातार बारिश के चलते रायपुर और राजनांदगांव में झांकियों की तारीख बदल दी गई है।

रायपुर में ऐतिहासिक गणेश झांकियां पहले 27 सितंबर को निकलनी थीं, लेकिन बारिश को देखते हुए अब यह आयोजन 28 सितंबर, सोमवार को होगा।

CG HEAVY RAIN : रायपुर में महादेवघाट पुल डूबा और कई जिलों में जलभराव

वहीं राजनांदगांव में झांकी यात्रा आज 26 सितंबर, शनिवार को निकाली जाएगी। तारीख बदलने का फैसला जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजन समितियों के बीच हुई चर्चा के बाद लिया गया है।

रायपुर में झांकियों को लेकर पहले ही पुलिस और आयोजन समितियों की बैठक में सुरक्षा, रूट, ट्रैफिक, डीजे और विसर्जन व्यवस्था पर चर्चा हो चुकी थी। अब बारिश के कारण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है।

उधर, राजधानी के कई इलाकों में बारिश के बीच गणपति विसर्जन जारी है। मोवा और सड्डू समेत कई क्षेत्रों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related