CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में फिर आफत की बारिश! 4 मौतों के बाद रेड अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER ALERT : Chhattisgarh faces another devastating downpour, with a red alert issued after four deaths.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा अभी टला नहीं है। बंगाल की खाड़ी से बना डीप डिप्रेशन तट पार कर चुका है, लेकिन इसका असर मध्य भारत में भारी बारिश के रूप में जारी है। IMD के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश और 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर समेत कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक का खतरा है। ऐसे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी मौसम पर नजर रखने की जरूरत है।

SAMASTIPUR VIRAL VIDEO : जमुई के बाद समस्तीपुर में भी वीडियो वायरल!

बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हुई है। अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें खेत में काम कर रही महिला और पेड़ के नीचे रुका एक व्यक्ति भी शामिल बताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। आने वाले दो दिनों में बारिश का असर और तेज रह सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related