VARANASI Naxal Encounter: Naxal with ₹30 lakh bounty killed in Varanasi.
VARANASI NAXALI ENCOUNTER: उत्तर प्रदेश ATS ने PM मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से झारखंड के बैन संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का नक्सल लीडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता का एनकाउंटर कर मार गिराया ।
बृजेश पर 30 लाख रुपये का इनाम था। झारखंड पुलिस के IG नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें IG STF से जानकारी मिली है कि बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह आज सुबह वाराणसी में एक एनकाउंटर में मारा गया।
झारखंड सरकार ने बृजेश की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 25 लाख रुपये और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। वो बनारस क्या कर रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
मिली जानकरी के मुताबिक एनकाउंटर रविवार सुबह हुआ, जब बृजेश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर टेंगरा मोड़ से वाराणसी के रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा था।
उन्होंने कहा, “एक मुखबिर की टिप पर पुलिस ने उसे रोकने और गिरफ्तार करने की कोशिश की। रुकने के बजाय, वह गाड़ी से कूद गया और पुलिसवालों पर गोली चला दी। इसके बाद हुई गोलीबारी में उसे गोली लग गई।”
पुलिस ने बताया कि यह घटना रामनगर पुलिस स्टेशन के लंका मैदान इलाके में हुई। फायरिंग के दौरान बृजेश की चलाई गोलियां UP ATS के डिप्टी SP विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगीं।
पुलिस ने बताया कि दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि घायल होने के बाद बृजेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
