AJAZ DHEBAR THREAT CALL: पूर्व महापौर एजाज ढेबर को बिश्नोई गैंग के नाम से मिली धमकी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AJAZ DHEBAR THREAT CALL: Former Mayor Ajaz Dhebar receives threat in the name of the Bishnoi gang!

 

 

AJAZ DHEBAR THREAT CALL: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया और 50 करोड़ रुपये की मांग की।

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन आने के बाद एजाज ढेबर खुद पुलिस के पास पहुंचे और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कॉल करने वाले की पहचान और उसकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल, मोबाइल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों और अन्य डिजिटल जानकारी की जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई या अमन साव गैंग से जुड़ा है या फिर गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने की कोशिश की गई है।

पुलिस फिलहाल दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि, तकनीकी जांच के आधार पर धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद ढेबर परिवार की सुरक्षा और धमकी की गंभीरता को लेकर भी पुलिस हर स्तर पर जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related