Meeting held in Temri regarding the prospects of a third alliance in Chhattisgarh.
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में तीसरे राजनीतिक विकल्प (थर्ड एलायंस) की संभावनाओं को लेकर 20 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर की टेमरी में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए प्रदेश में एक वैकल्पिक मंच की संभावनाओं, विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जल, जंगल, जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान-मजदूरों के अधिकार, छत्तीसगढ़ी भाषा-बोली एवं संस्कृति जैसे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हितों और जनसरोकार के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए समान विचारधारा वाले संगठनों एवं लोगों के साथ संवाद और समन्वय को आगे बढ़ाया जाएगा। थर्ड एलायंस के स्वरूप एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर आगे भी बैठकें आयोजित कर चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी।
बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
