CG FAKE TEA RAID : ब्रांडेड चाय के नाम पर खेल? 23 पैकेट जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FAKE TEA RAID : 23 packets seized in the name of branded tea

बिलासपुर। चांटीडीह के माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर संदिग्ध चाय बेचने की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। टीम के साथ कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जांच के दौरान ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय के 250 ग्राम के 23 पैकेट पर कंपनी प्रतिनिधि ने आपत्ति जताई। विभाग ने पैकेट जब्त कर नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।

RAIPUR POLICE ACTION : पुलिस की दबिश से पहले BJYM नेता फरार, तलाश तेज!

खास बात यह रही कि फर्म संचालक मौके पर इन पैकेटों की खरीदी का बिल पेश नहीं कर सका। अब विभाग दस्तावेजों के जरिए यह पता लगाने में जुटा है कि स्टॉक कहां से आया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

करीब चार महीने पहले भी बिलासपुर में संदिग्ध नकली मसाले के पैकेट जब्त किए गए थे। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों की सप्लाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related