VIMLA PRADHAN PASSES AWAY: पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री विमला प्रधान का निधन, पार्टी में शोक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIMLA PRADHAN PASSES AWAY: Former Minister and BJP leader Vimla Pradhan passes away; mourning within the party!

 

 

VIMLA PRADHAN PASSES AWAY: झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का रांची में निधन हो गया। विमला प्रधान के निधन पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नेताओं ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति और भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और सैमफोर्ड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विमला प्रधान सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने वर्ष 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाया और पार्टी संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related