ASHWANI VAISHNAW CG VISIT: Railway Minister Ashwani Vaishnaw is visiting Raipur!
ASHWANI VAISHNAW CG VISIT: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में 9 अक्टूबर को आरपीएफ स्थापना दिवस-2026 कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
उनके प्रस्तावित दौरे और निरीक्षण को देखते हुए रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य सहित स्टेशन, यार्ड, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्रों को निर्धारित समय में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.
यात्रियों से संवाद और चलती ट्रेन में निरीक्षण की संभावना को देखते हुए संबंधित सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा यात्री डिब्बों की सफाई सुनिश्चित करने कहा गया है.
आरपीएफ को स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए करीब 1600 आरपीएफ जवानों के ठहरने, परिवहन और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है.
राज्य प्रशासन के साथ समन्वय कर मैदान और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है. तैयारियों की प्रगति की दैनिक समीक्षा होगी और सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की विस्तृत तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
