CM SAI: CM साय की अधिकारियों को दो टूक, तय समयसीमा में काम पूरा करने के दिये निर्देश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Sai: CM Sai issues a stern directive to officials, instructing them to complete work within the stipulated timeframe.

 

CM SAI: गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली और पुल निर्माण को निश्चित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से जवाब तलब करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधा से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुल का निर्माण पूरा होने तक स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को किसी भी तरह का जोखिम उठाकर आवागमन नहीं करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन को तत्काल सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करने के भी  निर्देश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related