COVID-19 Returns to Chhattisgarh: Patients with both COVID-19 and Swine Flu detected in the district!
COVID-19 RETURNS TO CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है ।
तीनों मरीजों को घर पर क्वॉरेंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। संपर्क में आए 14 लोगों की ब्लड जांच कराई गई है, जिनका रिपोर्ट आना बाकी है। CMHO ने भीड़ से बचने और हाथ धोने की सलाह दी।
कोरोना संक्रमण और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी है।
समय पर जांच और इलाज की अपील की गई है। फिलहाल गरियाबंद कोरोना मरीज को लेकर विभाग निगरानी कर रहा है।
