CHHATTISGARH : IPS officer’s son assaulted, FIR lodged against 4 named persons and others
अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा तालाब के पास 7 सितंबर की रात IPS अधिकारी के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उसे हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से पीटा। हमले में उसके सिर, चेहरे और कनपटी में चोटें आई हैं।
पीड़ित लेखांश कांत कुर्रे के मुताबिक, वह कार से दोस्त के घर जा रहा था। बौरीपारा तालाब के पास कार रोककर वह मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान बातचीत में उसने एक युवक का नाम लिया, जिसके बाद वहां मौजूद युवकों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी।
CG RPI-BJP ALLIANCE : भाजपा से 5 सीट मांगेगी RPI? आठवले का बड़ा संकेत
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद गोलू गणेश ने उसका हाथ पकड़ा और रतन गुप्ता, कोया डॉन व आशुतोष गुप्ता समेत अन्य युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे कहा गया – तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?
पीड़ित के दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।
मामले में पुलिस अब मारपीट की पूरी घटना और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
