NORA FATEHI DEFAMATION CASE: ड्यून्स एविएशन ने नोरा फतेही के खिलाफ ₹3 करोड़ का मानहानि मुकदमा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Nora Fatehi Defamation Case: Dunes Aviation files a ₹3 crore defamation suit against Nora Fatehi!

 

 

NORA FATEHI DEFAMATION CASE: एक चार्टर्ड एविएशन कंपनी ने

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ ड्यून्स एविएशन कंपनी ने 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

कंपनी का आरोप है कि नोरा ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 विमान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

वीडियो में उन्होंने विमान को ‘छोटा’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ कहा था। कंपनी का कहना है कि 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाली नोरा के इन बयानों से बुकिंग रद्द हुईं और कमर्शियल कामकाज पर असर पड़ा। बुकिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट और कैंसिलेशन बढ़ने का दावा किया गया है।

उनके ‘अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना’ कमेंट्स से उसकी साख और कारोबार को नुकसान पहुंचा है।

ड्यून्स एविएशन ने यह केस गांधीनगर कोर्ट में दायर किया है। सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

मुकदमे में कंपनी ने 3 करोड़ रुपये हर्जाना दिलाने की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया से विमान से जुड़े सभी बयान और कंटेंट हटाने तथा नोरा से सार्वजनिक सफाई जारी करने की भी मांग की गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: महाविद्यालयों के पेंशनरों को बड़ा झटका! 

CG News: Major setback for college pensioners!     CG NEWS: छत्तीसगढ़...