BAGHPAT EXPRESSWAY ACCIDENT:श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 5 की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BAGHPAT EXPRESSWAY ACCIDENT: Canter truck carrying pilgrims overturns; 5 dead!

 

 

BAGHPAT EXPRESSWAY ACCIDENT:उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ओवरलोड पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई।

पिकअप गाड़ी में क्षमता से अधिक करीब 32 से 35 श्रद्धालु सवार थे, जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तड़के एक्सप्रेसवे से गुजरते समय गाड़ी का एक टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक का नियंत्रण छूट गया और पिकअप कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी गई। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।

सभी 27 घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई श्रद्धालुओं की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। l

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को नि:शुल्क व समुचित इलाज उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related