RAIPUR GANESH UTSAV NEWS: Police issue advisory regarding Ganesh Utsav!
RAIPUR GANESH UTSAV NEWS: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान राजधानी में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कालीबाड़ी स्थित यातायात सभागार में पुलिस अधिकारियों और गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर की करीब 50 गणेश उत्सव समितियों के लगभग 100 पदाधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने समितियों को उत्सव के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों से कहा कि आवश्यकता के अनुसार पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से अनुमति तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। समितियों से कहा गया कि ऐसा स्थान चुना जाए जहां से बिजली के तार न गुजर रहे हों। साथ ही पंडाल के बेहद नजदीक ट्रांसफार्मर होने की स्थिति से भी बचने को कहा गया।
गणेश उत्सव के दौरान भीड़ और आवाजाही को देखते हुए पंडालों की लोकेशन और आसपास की व्यवस्था को लेकर भी समितियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
बैठक में गणेश उत्सव के दौरान शहर में भीड़ बढ़ने की स्थिति को देखते हुए यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस ने समितियों से आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस-प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की।
