RAM MANDIR CEO : Name associated with Operation Sindoor, will now take charge of Ram Temple
रायपुर। अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर ट्रस्ट का CEO नियुक्त किया गया है।
पूर्व फाइटर पायलट रहे जितेंद्र मिश्र ने भारतीय वायुसेना में 39 साल से ज्यादा समय तक सेवा दी है। वह वेस्टर्न एयर कमांड की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कमांड का नेतृत्व करने से उनका खास कनेक्शन बताया जा रहा है।
GOLD SILVER PRICE : सोना-चांदी फिर धड़ाम! PM मोदी की अपील का असर ?
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद के लिए 5,585 आवेदन आए थे। स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ और आखिरकार जितेंद्र मिश्र के नाम पर फैसला हुआ।
ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है। नए CEO के पास प्रशासनिक, वित्तीय और कानूनी जिम्मेदारियां होंगी और वह ट्रस्ट के महामंत्री को रिपोर्ट करेंगे।
