CHHATRON KI GOONJ RAHUL GANDHI: जशपुर की बेटी बनी राष्ट्रीय संयोजक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Students’ Voice – Rahul Gandhi: Daughter of Jashpur becomes National Convener!

 

 

CHHATRON KI GOONJ RAHUL GANDHI: अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा जशपुर की आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है.

इस जिम्मेदारी के मिलने पर आशिका कुजूर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “हम हर आदिवासी छात्र तक पहुंचेंगे और उनकी आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे.”

इस अभियान के तहत समिति देश भर के आदिवासी छात्रावासों तक पहुंचेगी और छात्र-युवाओं की समस्याओं, आकांक्षाओं तथा उनके विचारों को सुनेगी. इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी छात्र-युवाओं की आवाज़ को मजबूती के साथ राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है.

राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत देश के अलग-अलग शहरों में छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस अभियान में पेपर लीक, बेरोजगारी, सरकारी नौकरी, महंगी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं. कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी राहुल गांधी इस अभियान के तहत छात्रों से संवाद कर चुके हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related