CG SUGAR PRICE HIKE: कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

CG Sugar Price Hike: Congress’s ‘Sugar Satyagraha’!

 

CG SUGAR PRICE HIKE: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।

कांग्रेस की ओर से 4 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘चीनी सत्याग्रह’ आयोजित किया जाएगा।

पार्टी इस प्रदर्शन के जरिए महंगाई पर नियंत्रण और चीनी की कथित कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए कांग्रेस शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ चीनी की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग भी उठाएगी। पार्टी का कहना है कि सरकार को बाजार में कीमतों पर निगरानी बढ़ाने और आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related