KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations

रायपुर डेस्क। कर्नाटक की KPSC वेटरिनरी ऑफिसर भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ED ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। KPSC कार्यालय समेत कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ED की टीमों ने निलंबित KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार, KPSC सदस्य शांता होसमनी, कथित बिचौलियों और भर्ती से जुड़े कुछ उम्मीदवारों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।

GWALIOR ROAD ACCIDENT : मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 8 की मौत!

परीक्षा की डिजिट कॉपियां जांचने वाली कंपनी एडुस्टेट सॉल्यूशंस के कार्यालय और कथित बिचौलियों अली व सिकंदर के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। तलाशी कर्नाटक के कई शहरों के अलावा अहमदाबाद में भी चल रही है।

विवाद 400 वेटरिनरी ऑफिसर पदों की भर्ती से जुड़ा है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि फाइनल लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए कथित तौर पर 80 लाख रुपये तक की मांग की गई।

ED की यह कार्रवाई PMLA के तहत की जा रही है। हालांकि, आरोपों की जांच अभी जारी है और इन दावों की पुष्टि जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related