NAKTI VILLAGE POLITICS: Congress to lay siege to the MLA’s and MP’s bungalows!
NAKTI VILLAGE POLITICS: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सक्रिय हो गयी हैं। राजीव भवन में हुई जांच समिति की बैठक में प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध एवं निर्णायक आंदोलन की घोषणा कर दी है।
राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में आयोजित जांच समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक प्रभावित गरीब परिवारों का समुचित पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस के मुताबिक, आंदोलन के पहले चरण में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के बंगले का घेराव किया जाएगा।
इसके बाद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले का घेराव और फिर प्रभावित परिवारों के साथ एयरपोर्ट मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कलेक्टर से मुलाकात, मुख्यमंत्री निवास के घेराव, ज्ञापन और 13 किलोमीटर की पदयात्रा के बावजूद शासन-प्रशासन ने प्रभावितों की कोई सुध नहीं ली है, जिसके कारण आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया गया है।
