RAIPUR RAMP WALK: Former female Naxalites trade guns for the ramp!
RAIPUR RAMP WALK: छत्तीसगढ़ की महिला नक्सलियों ने कभी बस्तर के घने जंगलों में हाथ में हथियार उठाए थे, उन्होंने रायपुर में आयोजित ‘नेशनल हैंडलूम डे’ के मौके पर ट्राइबल फैशन शो में रैंप वॉक किया।
कार्यक्रम के दौरान नक्सलियां पारंपारिक और हथकरघा से तैयार कपड़ों को पहनकर रैंप पर उतरी तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ये महिलाएं अब समाज के बीच सम्मान और आत्मविश्वास के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं.
रायपुर में हुआ यह कार्यक्रम सिर्फ फैशन या हथकरघा प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा. पूर्व महिला नक्सलियों की मौजूदगी ने इसे सामाजिक बदलाव का संदेश देने वाला मंच बना दिया.
महिला नक्सलियों के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिलाओं के इस बदलाव से प्रभावित लोगों की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
कई लोगों ने कहा कि कुछ साल पहले ऐसे दृश्यों की कल्पना करना भी मुश्किल था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि कई प्रतिभागी दशकों से वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाकों से आए थे। यह रैंप वॉक सिर्फ फैशन इवेंट नहीं था। बल्कि महिलाओं के लिए पुनर्वास, सशक्तीकरण और नई शुरुआत का प्रतीक था।
